झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

झारखंड की राजनीति के भीष्म पितामह झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन अब नहीं रहे। झारखंड के तीन बार के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन 81 वर्ष की उम्र में 4 अगस्त 2025 को निधन हो गया। किडनी की बीमारी से जूझ रहे शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाजरत थे।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर


एक भावुक ट्वीट कर उनके निधन की पुष्टि करते हुए उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूँ..."


शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को झारखंड के बेरीटोला गाँव में हुआ था। उन्होंने झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नाम से एक राजनीतिक दल स्थापित किया। शिबू सोरेन अपने राजनीतिक कार्यकाल में 2005, 2008-09, और 2009-10 में झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने कोयला मंत्री के रूप में केंद्र सरकार में भी अहम भूमिका निभाई है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृहमंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, RJD प्रमुख लालू यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई दिग्गज नेताओं ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया।


प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया:

"शिबू सोरेन जी का जीवन समाज के कमजोर वर्गों के लिए संघर्ष को समर्पित रहा। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।"


शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची लाया जाएगा, जहाँ उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। हज़ारों समर्थक, नेता और कार्यकर्ता उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने उमड़ रहे हैं। 4 से 6 अगस्त तक तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा झारखंड सरकार द्वारा किी गई है। इस दौरान कोई भी राजकीय उत्सव नहीं मनाया जाएगा और सरकारी कार्यालयों में झंडा आधा झुका रहेगा।

और नया पुराने