साउथ की दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

 साउथ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री कन्नड़ महिला सुपरस्टार बी सरोजा देवी का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 1955 में सिर्फ 17 वर्ष की उम्र में सरोजा देवी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कन्नड़ क्लासिक 'कालिदास' से की थीं।


बी. सरोजा देवी का दुर्लभ मुस्कुराता हुआ चित्र, दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री


साउथ फिल्म इंडस्ट्री में श्रीनिवास कोटा के निधन के बाद अब दिग्गज अभिनेत्री बी सरोजा देवी का निधन 14 जुलाई को 87 साल की उम्र में हुआ है। बी सरोजा देवी ने अपने लंबे करियर में पहली कदम 17 साल की उम्र में कालीदास से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थीं। 

जिसके बाद सरोजा देवी तमिल, कन्नड़, तेलुगु और हिंदी सिनेमा लेकर कुल 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। सूत्र के मुताबिक सरोजा देवी उम्र संबंधी दिक्कतें के कारण विमार थी। बी सरोजा देवी के मल्लेश्वरम स्थित अपने निवास पर बेहोश पाई गईं। तुरंत सरोजा देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अस्पताल में लेनेक बाद डॉक्टर ने उनकी मौत की पुष्टि किया।


बी सरोजा देवी का प्रारंभिक जीवन


7 जनवरी 1938 को बी. सरोजा देवी का जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ था। बचपन से ही उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपने अभिनय और नृत्य प्रतिभा से सबका ध्यान आकर्षित किया। अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 17 वर्ष की उम्र में 1955 में 'महाकवि कालीदास’ से हुआ। 1958 में सरोजा देवी ने सुपरस्टार एम. जी. रामचंद्रन के साथ तमिल फिल्म ‘नदोदी मनन’ नजर आई।


नदोदी मनन में काम करने के बाद उनकी लोकप्रियता के चलते वे दक्षिण भारत की पहली महिला सुपरस्टार बन गईं। उन्होंने साउथ सिनेमा में 29 वर्षों तक लगातार मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने हिंदी फिल्मों में दिलीप कुमार, देव आनंद, राज कपूर, जेसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया। दक्षिण की फिल्मों में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इसके अलावा जगदेका वीरुनी कथा, सीताराम कल्याणम जैसी फिल्मों में अभिनय किया।


सरोजा देवी अपने करियर के दौरान कई बड़े दिग्गजों के साथ अभिनय किया। सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा तमिलनाडु सरकार के कलाईममणि पुरस्कार, मानद डॉक्टरेट, फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड पुरस्कारों से सरोजा देवी को सम्मानित किया गया।

और नया पुराने