TCS Layoffs 2025: बदलते दौर में एक बड़ी हलचल, TCS में 12,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी

TCS ने अब तक की सबसे बड़ी छंटनी की घोषणा की है। भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी TCS ने पुष्टि की है कि वित्त वर्ष 2026 के दौरान 12,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। TCS के इस कदम ने आईटी सेक्टर में एक नई बहस छेड़ दी है।


TCS layoffs 2025: Tata Consultancy Services job cuts impact over 12,000 employees due to skill mismatch and role restructuring.

TCS के सीईओ के. कृतिवासन ने बताया कि यह फैसला एक सुनियोजित रणनीति के तहत लिया गया है। कोई Artificial Intelligence के कारण नहीं है। TCS के कई कर्मचारियों को दोबारा ट्रेनिंग देकर नई भूमिकाओं में तैनात करने की कोशिश की, लेकिन कंपनी के बदलते बिजनेस मॉडल में जगह नहीं दी जा सकी। जिसके चलते मजबूरी में छंटनी करनी पड़ी।

TCS के छंटनी की घोषणा करने से फ्रेशर्स या जूनियर लेवल के कर्मचारियों पर इसका असर नहीं पड़ेगा, लेकिन मिड और सीनियर लेवल के कर्मचारी सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। जिन कर्मचारियों ने एक ही टेक्नोलॉजी में काम किया उनके लिए बदलती तकनीक के साथ खुद को ढालना मुश्किल हो गया।

TCS ने छंटनी के बावजूद प्रभावित कर्मचारियों को कई सुविधाएं दी जाएंगी। प्रभावित कर्मचारियों को
अतिरिक्त वेतन, नोटिस पीरियड का पूरा भुगतान, और नई नौकरी की खोज में मदद की सुविधाएं दी जाएंगी।

भारत की आईटी इंडस्ट्री AI, Automation और Cloud जैसी नई तकनीकों के कारण काम करने के तरीके में बदलाव के दौर से गुजर रही है। कंपनियों को ऐसे कर्मचारियों काी खोज है जो समय के साथ खुद को तेजी से अपडेट कर सकें। TCS का यह कदम पूरे इंडस्ट्री के बदलाव का संकेत है। जो कि आईटी कंपनी से जुड़े नौकरीपेशा लोगों के लिए यह एक चेतावनी है।

और नया पुराने